देश

UP Population Control Bill: बीएसपी प्रमुख मायावती ने नई जनसंख्या नीति पर उठाए सवाल, योगी सरकार को लेकर कही ये बात

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की 11 जुलाई को जारी नई जनसंख्या नीति पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी सवाल उठाए हैं. मंगलवार को तीन ट्वीट में मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार की नई जनसंख्या नीति पर सवाल खड़े किए हैं

UP Population Control Bill: बीएसपी प्रमुख मायावती ने नई जनसंख्या नीति पर उठाए सवाल, योगी सरकार को लेकर कही ये बात
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

UP Population Control Bill:  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की 11 जुलाई को जारी नई जनसंख्या नीति पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी सवाल उठाए हैं. मंगलवार को तीन ट्वीट में मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार की नई जनसंख्या नीति पर सवाल खड़े किए हैं। बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का जनसंख्या नियंत्रण के लिए लाया जा रहा नया बिल, इसके गुण-दोष से अधिक इस राष्ट्रीय चिन्ता के प्रति गंभीरता व इसकी टाइमिंग को लेकर सरकार की नीति व नीयत दोनों पर शक व सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को इसमें गंभीरता कम व चुनावी स्वार्थ ज्यादा लग रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि अगर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार थोड़ी भी गंभीर होती तो यह काम सरकार को तब ही शुरू कर देना चाहिये था, जब योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी थी। इसको लागू करने के बाद सरकार इस बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करती तो अब यहां विधानसभा चुनाव के समय तक इसके नतीजे भी मिल सकते थे. यह भी पढ़े; UP Population Control Bill: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार पहले बताये, उनके मंत्रियों के कितने वैध और अवैध बच्चे हैं?

उत्तर प्रदेश व देश की जनसंख्या को जागरुक, शिक्षित व रोजगार-युक्त बनाकर उसे देश की शक्ति व सम्मान में बदलने में विफलता के कारण भाजपा अब कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की तरह ही जोर-जबरदस्ती व अधिकतर परिवारों को दंडित करके जनसंख्या पर नियंत्रण करना चाहती है। इनका यह काम जनता की नजर में घोर अनुचित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 10:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).