Kashi Vishwanath Dham: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- काशी विश्वनाथ प्रोजेक्ट भारत की आध्यात्मिक आत्मा का प्रतीक
प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी पुरातनता और नवीनता का एक सुंदर संगम है, जो एक साथ जीवंत हो उठता है. उन्होंने कहा कि भारत की पुरातनता, परंपराओं, ऊर्जा और गतिशीलता को प्रदर्शित करते हुए अतीत का गौरव फिर से जीवंत हो रहा है. शास्त्रों का व्यापक रूप से हवाला देते हुए, प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में भी बात की और स्थानीय लोगों के साथ संपर्क स्थापित किया.