कांग्रेस ने देश में महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार को घेरा, कहा- 2.1 करोड़ के करीब नौकरियां घटीं
कांग्रेस ने एक मार्च से अब तक का आंकड़ा देकर बताया, "एक मार्च, 2022 को कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम की कीमत 105 रुपये बढ़ाई गई, 1 मार्च, 2022 को, 105 रुपये. 1 अप्रैल, 2022 को 250 रुपये बढ़ाया गया और आज 1 मई को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत को 102 रुपये 50 पैसे बढ़ा दिया गया."