सर्व-समावेशी, समानता के लिए गांधी जी के विचारधाराओं का पालन करें: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों का पालन करने का आह्वान किया ताकि समाज समावेशी बने, समृद्ध विविधता वाले देश में सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा की जा सके. उन्होंने कहा कि देश की आवाज समावेशीता, मानवाधिकारों के सम्मान और सभी लोगों की गरिमा, विशेष रूप से सबसे कमजोर, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और छात्रों की स्वतंत्रता के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता से विश्व मंच पर विश्वसनीयता हासिल कर सकती है.