देश

नोएडा में घर के बाहर खड़ी कार में लगी अचानक आग, जलकर हुई राख

नोएडा में घर के बाहर खड़ी एक कार में जबरदस्त आग लग गई. जिसके चलते कार पूरी तरीके से जलकर राख हो गई. इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

नोएडा में घर के बाहर खड़ी कार में लगी अचानक आग, जलकर हुई राख
(Photo Credit : Twitter)

नोएडा, 19 अक्टूबर : नोएडा में घर के बाहर खड़ी एक कार में जबरदस्त आग लग गई. जिसके चलते कार पूरी तरीके से जलकर राख हो गई. इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है. लेकिन जो वीडियो सामने आया उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जबरदस्त आग की लपटें कार को घेरे हुए हैं और आग धू धू कर जल रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 25 में घर के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग लग गई. आग लगने से आसपास के घरों में अफरातफरी का माहौल हो गया. चंद मिनटों में धू-धू कर कार जलकर राख हो गई. यह भी पढ़ें : ओडिशा: बीजद ने उपचुनाव से पहले धामनगर के बागी को पार्टी से निष्कासित किया

कार में आग लगने का कारण अभी पूरी तरीके से स्पष्ट नहीं हुआ है, कि आग किस वजह से लगी है. फिलहाल पूरी तरीके से आग बुझने के बाद इस बारे में लोकल पुलिस द्वारा जांच की जाएगी. ये पूरी घटना थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 25 की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2022 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).