Tamil Nadu: इरोड में भारी बारिश से एक की मौत, 275 घर जलमग्न
तमिलनाडु के इरोड जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद अपने घर पर सो रही एक 65 वर्षीय महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई. अशोकपुरी के रंगम्मल (65) की मौत दोपहर 1.30 बजे हुई, जिला अधिकारियों के अनुसार जिले के पेरुम्पल्लम नहर में बाढ़ और नहर के पास निचले इलाकों में स्थित लगभग 75 घरों में पानी घुसने के कारण ऐसा हुआ.