UP Dengue Cases: यूपी में डेंगू से मचा हाहाकार, मरीजों की संख्या बढ़कर 1,700 के पार पहुंची; अकेले लखनऊ में पिछले 24 घंटों में 37 नए मामले
उत्तर प्रदेश में डेंगू के ताजा मामले 1,700 का आंकड़ा पार कर गए हैं. अकेले लखनऊ में पिछले 24 घंटों में 37 नए पॉजिटिव मामले सामने आए. ये मामले शहर के ऐशबाग, अलीगंज, चंद्र नगर, गोसाईंगंज, इंदिरा नगर, चिनहट, काकोरी, एनके रोड, रेड क्रॉस, सिल्वर जुबली और तुरियागंज क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से दर्ज किए गए