'Developed India Resolution': पीएम मोदी के 'विकसित भारत संकल्प' को पूरा करेगी यात्रा- मुख्यमंत्री योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े नौ वर्षों में अपने महत्वपूर्ण निर्णयों, दूरदर्शी सोच एवं योजनाओं से देश भर में जो माहौल बनाया है, वह किसी भारतीय से छिपा नहीं है. इन बातों का जिक्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन पर गुरुवार को निशातगंज स्थित वाल्मीकि नगर में किया.