देश

Bihar: बिहार में मामूली विवाद में भाभी ने देवर को चाकू मारी, मौत

बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में भाभी ने देवर की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, अदलपुर गांव में सिर्फ बिजली के लो-वोल्टेज के मामूली से विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है.

Bihar: बिहार में मामूली विवाद में भाभी ने देवर को चाकू मारी, मौत
(Photo Credit : X)

मुंगेर, 30 नवंबर : बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में भाभी ने देवर की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, अदलपुर गांव में सिर्फ बिजली के लो-वोल्टेज के मामूली से विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जाता है कि अदलपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार बुधवार की रात में घर में पंखा चलाकर बैठे हुए थे. इसी दौरान अभिषेक की भाभी सोनी आकर बोली कि पंखा बंद करो, मेरे घर में लगे बल्ब की रोशनी कम हो गई है.

इस पर अभिषेक ने साफ कहा कि हमलोग का अलग-अलग बिजली कनेक्शन है, मैं पंखा बन्द नहीं करूंगा. इस पर सोनी ने अभिषेक को चाकू मार दिया. आनन-फानन में घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़े: Gujarat Shocker: गुजरात में दुखद घटना, मिथाइल अल्कोहल युक्त दूषित सिरप पीने से 5 की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती

बताया जाता है कि अभिषेक का विवाह छह महीने पूर्व हुआ था. उसके मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस घटना के बाद मामले की छानबीन में जुटी है जबकि घटना के बाद आरोपी फरार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).