देश

Telangana Exit Poll Results 2023: भड़के KTR राव ने एग्जिट पोल के नतीजों को बताया बकवास, कहा- BRS ही रहेगी सत्ता में, देखें VIDEO

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बारे में एग्जिट पोल को 'बकवास' करार देते हुए बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने गुरुवार को कहा कि बीआरएस सत्ता बरकरार रखेगी. कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को बढ़त दिखाए जाने के बाद, उन्होंने कहा कि बीआरएस लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए 119 सदस्यीय विधानसभा में 70 से अधिक सीटें जीतेगी

Telangana Exit Poll Results 2023: भड़के KTR राव ने एग्जिट पोल के नतीजों को बताया बकवास, कहा- BRS ही रहेगी सत्ता में, देखें VIDEO
(BRS leader KTR Rao -Photo Credits ANI)

Telangana Exit Poll Results 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बारे में एग्जिट पोल को 'बकवास' करार देते हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने गुरुवार को कहा कि बीआरएस सत्ता बरकरार रखेगी. कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को बढ़त दिखाए जाने के बाद, उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि बीआरएस लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए 119 सदस्यीय विधानसभा में 70 से अधिक सीटें जीतेगी. उन्होंने एग्जिट पोल प्रकाशित करने की अनुमति देने के लिए भारत के चुनाव आयोग की भी आलोचना की.

2018 के एग्जिट पोल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केवल एक एजेंसी ने इसे सही बताया था. टीआरएस (अब बीआरएस) को चार अन्य ने 48-66 सीटें दी थीं, लेकिन उसे 88 सीटें मिलीं. उन्होंने कहा, ''यह आपको बताता है कि एग्जिट पोल के नाम पर वे किस तरह की बकवास करते हैं. यह भी पढ़े: Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना में KCR को झटका, एग्जिट पोल में कांग्रेस सबसे आगे

KTR ने एग्जिट पोल के नतीजों को बताया बकवास:

उन्होंने कहा, “असली फैसला 3 दिसंबर को आएगा। जो लोग तेलंगाना के मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, उनको धक्का लगेगा। एग्ज़िट पोल कोई नई बात नहीं है. मैं उन लोगों से वादा करता हूं जो बीआरएस के प्रशंसक हैं और चाहते हैं कि केसीआर वापस आएं और राज्य को चलाएं कि हम 70 से अधिक सीटों के साथ वापस आएंगे। बस इंतजार करें और देखें.

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग द्वारा शाम साढ़े पांच बजे एग्जिट पोल की अनुमति देना हास्यास्पद है। जब लोग अभी भी वोट डालने के लिए कतारों में खड़े थे.बीआरएस नेता ने कहा कि कांग्रेस वोटिंग पैटर्न को प्रभावित करने के लिए इन एग्जिट पोल का इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकती है. उन्होंने उनसे यह भी पूछा कि अगर तीन दिसंबर को उनके एग्जिट पोल गलत साबित हुए तो क्या वो तेलंगाना के लोगों से माफी मांगेंगे?

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).