एफआईआर वापस लेने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर
रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में अपना धरना जारी रखा है, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को वापस लेना भी शामिल है. मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बीच हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला.