ईस्टर पर एक और भारतीय परिवार के दो लोगों की ऑस्ट्रेलिया में डूबने से मौत हो गई.
कहीं करुणानिधि वीडियो में जिंदा हो गए हैं, कहीं केजरीवाल गिटार बजा रहे हैं तो कहीं ओवैसी भजन गा रहे हैं.
लद्दाख के मशहूर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 21 दिनों के अनशन के बाद अब वहां की महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है.
ताइवान में आए तेज भूकंप ने सात लोगों की जान ली है.
अमेरिका की सरकार ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से कहा है कि वह चांद और अन्य आसमानी जगहों के लिए भी एक स्टैंडर्ड टाइम बनाए.
सर्दियों के दौरान गैस आपूर्ति की किल्लत से निपटने के लिए इन बिजलीघरों को या तो नए सिरे से चालू किया गया या फिर उन्हें बंद करने की कवायद कुछ समय के लिए टाल दी गई थी.
जर्मनी के वित्त मंत्री क्रिस्टियान लिंडनर को लगता है कि वह 2028 तक रक्षा खर्च में नौ अरब यूरो का इजाफा कर लेंगे.
इस्राएल के हवाई हमले में वर्ल्ड सेंट्रल किचन के पांच राहतकर्मी मारे गए.
पिछले हफ्ते डाली नाम के जिस जहाज ने बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज को टक्कर मारकर तोड़ दिया था, उसके चालक दल में 20 भारतीय हैं, जिन्हें जहाज पर ही रखा गया है.
बीते कुछ दिनों में विस्तारा की 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई हैं या उनमें काफी देर हुई है.
भारत में महिला नेताओं के शरीर और चरित्र पर जुबानी हमले होते रहे हैं.
तीखे विरोध के बावजूद जर्मनी ने वयस्कों को 25 ग्राम गांजा रखने की मंजूरी दे दी है.
अरुणाचल प्रदेश में भू-तापीय ऊर्जा की असीम संभावनाएं हैं.
लोकसभा चुनावों के अभियान के दौरान बीजेपी और विपक्ष के बीच श्रीलंका के एक वीरान टापू कच्चतीवू को लेकर बहस छिड़ी हुई है.
बेल्जियम ने न्यूनतम तनख्वाह में इजाफा करते हुए इसे करीब 2,030 यूरो प्रतिमाह कर दिया है.
31 मार्च को बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने जहां मेरठ से चुनावी शंखनाद किया, वहीं दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने विपक्षी एकजुटता की मिसाल दी और सरकार पर विपक्ष के उत्पीड़न का आरोप लगाया.
तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के विरोधियों में जश्न का माहौल है.
भारत ने कहा है कि वह कंबोडिया से अपने उन नागरिकों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है, जो नौकरी का झांसा देकर ले जाए गए और फिर साइबर स्कैम करने के काम में झोंक दिए गए.
भीषण सूखे की चपेट में आए जिम्बाब्वे की मदद के लिए रूस ने अनाज की खेप भिजवाई है.
भारत और जर्मनी के बीच बेहद कम सैन्य संबंध रहे हैं.