देश की खबरें | ‘फासीवादी’ भाजपा को हराकर कर्नाटक के लोगों ने पूरे देश में उम्मीद जगाई:महबूबा मुफ्ती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को को कहा कि कर्नाटक के लोगों ने विधानसभा चुनाव में ‘‘फासीवादी, सांप्रदायिक और विभाजनकारी’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराकर पूरे देश को उम्मीद की किरण दिखाई है। उन्होंने ‘‘फासीवादी’’ भाजपा को हराने के लिए कर्नाटक के लोगों की तारीफ की और लोगों को दिल्ली के हालिया घटनाक्रम को लेकर भी आगाह किया।