जापान के हिरोशिमा में जी-7 समूह की बैठक में शहर की स्थिति के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए जेलेंस्की ने कहा, ‘‘आज की तारीख तक बखमुत पर रूस का कब्जा नहीं है।’’
इससे पहले जेलेंस्की ने पुष्टि की थी कि रूस ने आठ महीने के खूनी संघर्ष के बाद बखमुत शहर पर कब्जा जमा लिया है और कहा कि ‘आज बखमुत केवल हमारे दिलों’ में है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि उसकी निजी सेना ‘वैगनर’ ने रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा जमा लिया है।
जेलेंस्की से जब यह पूछा गया कि क्या बखुमत अब भी यूक्रेन के कब्जे में है, उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन ने इस शहर को गंवा दिया है, लेकिन ‘‘आपको यह समझना होगा कि (वहां) कुछ बचा नहीं है। उन्होंने सब कुछ बर्बाद कर दिया है।’’
जेलेंस्की ने कहा था, ‘‘आज बखमुत केवल हमारे दिलों में है। वहां कुछ नहीं बचा है।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY