देश की खबरें | महंगाई और बेरोजगारी चरम पर लेकिन भाजपा 'टिफिन पर चर्चा' करा रही: अखिलेश यादव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 'टिफिन पर चर्चा' कार्यक्रम की शुरुआत करने को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सोमवार को जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बच्चों को खाना, ड्रेस (वर्दी) और टिफिन न दे पाने वाली सरकार खुद 'टिफिन इवेंट' कर रही है, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।