देश की खबरें | भारत पर्यटन का पक्षधर है, पाकिस्तान आतंकवाद को ही पर्यटन मानता है: प्रधानमंत्री मोदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पाकिस्तान की जनता से आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां भारत पर्यटन में विश्वास करता है, वहीं "पाकिस्तान आतंकवाद को ही पर्यटन मानता है’’। प्रधानमंत्री मोदी ने आगाह किया कि यह मानसिकता न केवल पाकिस्तान को बर्बाद कर रही है, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक गंभीर खतरा भी पैदा कर रही है।