कोविड-19 के मरीज बढ़कर 9152 हुये, अब तक 308 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 9,152 हो गयी है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 308 पर पहुंच गयी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 796 नये मामले सामने आये हैं और इस अवधि में 35 मरीजों की मौत हो गयी।