कोरोना : स्पेन में मृतकों की संख्या में आयी कमी, कुछ क्षेत्रों में कामकाज शुरू
स्पेन में इस महामारी के कारण लगभग 17,489 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,69,496 हो गयी है।
स्पेन इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है।
स्पेन में इस महामारी के कारण लगभग 17,489 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,69,496 हो गयी है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी के 3,477 नए मामले सामने आए हैं जो 20 मार्च के बाद से किसी एक दिन का सबसे कम आंकड़ा है।
इस बीच स्पेन ने अपनी अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को खोलना शुरू कर दिया है और कुछ क्षेत्रों में कामगार फिर से काम पर लौटने लगे हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे लागू लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें ताकि इस खतरनाक वायरस के प्रसार पर काबू लग सके।
सोमवार को प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गयी है ताकि लोग काम पर लौट सकें। रेलवे स्टेशनों पर रेड क्रॉस के स्वयंसेवक और पुलिस कर्मी लोगों के बीच मास्क वितरित कर रहे थे।
ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

