एजेंसी न्यूज

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 98 और मामले सामने आये

गृह सचिव बीला राजेश ने बताया कि छह अन्य मामले दूसरों के संपर्क में आने से संबंधित है जिनमें डॉक्टर और चिकित्साकर्मी शामिल हैं।

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 98 और मामले सामने आये
जमात

चेन्नई, 13 अप्रैल तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस के 98 और मामले सामने आने के बाद राज्य में इसके कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,173 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

गृह सचिव बीला राजेश ने बताया कि छह अन्य मामले दूसरों के संपर्क में आने से संबंधित है जिनमें डॉक्टर और चिकित्साकर्मी शामिल हैं।

राज्य में रविवार को 106 मामले सामने आये थे।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम का स्पष्ट संदर्भ देते हुए बताया कि 98 नये मामलों में से 92 ‘एक ही स्रोत’ से जुड़े हुए है।

उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है।

राजेश ने बताया कि अब तक 58 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).