चीन ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए रूसी सीमा पर चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत किया
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने गुरुवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि स्थानीय संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें ग्वांगदोंग प्रांत में पांच, हेइलोंगजियांग प्रांत में चार और बीजिंग में तीन मामले सामने आये हैं, जबकि कोरोना वायरस का सबसे बड़ा केंद्र रहे वुहान में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।