एजेंसी न्यूज

मुम्बई में जुहू पुलिस थाने का एक कॉन्स्टेबल कोविड-19 से संक्रमित

अधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल के सम्पर्क में आए अन्य पुलिस कर्मियों की भी जांच की जाएगी।

मुम्बई में जुहू पुलिस थाने का एक कॉन्स्टेबल कोविड-19 से संक्रमित
जमात

मुम्बई, 16 अप्रैल मुम्बई में जुहू पुलिस थाने के एक कॉन्स्टेबल के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल के सम्पर्क में आए अन्य पुलिस कर्मियों की भी जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कांदिवली का रहने वाला यह कॉन्स्टेबल पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब होने की वजह से छुट्टी पर था। कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद उसकी जांच की गई और बुधवार को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि उसका सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।

जुहू पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक पंड्रीनाथ वावहल ने कहा, ‘‘कॉन्स्टेबल की रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उसके सम्पर्क में आए सात-आठ अधिकारियों के नमूने भी जांच के लिए भेजे जाएंगे।’’

इस महीने कुरार पुलिस थाने का एक उप-निरीक्षक भी वायरस से संक्रमित पाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).