प्रकाश ने एक बयान में आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार दिशाहीन एवं अदूरदर्शी है और उसके पास राज्य को आगे ले जाने की कोई दृष्टि नहीं है।
सत्तारूढ़ भाजपा ने इन आरोपों को निराधार कहकर खारिज कर दिया। पार्टी ने कहा कि विपक्षी दल ऐसे आरोप लगाकर एक स्थानीय निर्माता की छवि को खराब कर रहा है।
इन गिरफ्तारियों का इसलिये भी महत्व है क्योंकि रेलवे वर्तमान में अपनी यात्री सेवाओं का केवल एक हिस्सा ही चला रहा है और यात्रियों के लिए ट्रेनों में सीमित बर्थ उपलब्ध हैं।
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 13 हजार को पार कर गयी है, हालांकि इसमें से आधे मामले पिछले एक पखवाड़े में सामने आये हैं जब से विशेष ट्रेनों के जरिये विभिन्न जगहों पर फंसे हुए लोगों की आवाजाही शुरू हुयी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ''कोविड-19 प्रकोप के दौरान और बाद में टीकाकरण सेवाओं के लिए मार्गदर्शन पत्र'' के मुताबिक, निषिद्ध क्षेत्र अथवा बफर जोन श्रेणी में आने वाले इलाके में भी कम से कम 14 दिन के अतंराल के बाद टीकाकरण गतिविधियां चलायी जा सकती हैं।
पिछले सप्ताह 24 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिये आवेदन दिये. यह बताता है कि हाल के दिनों में कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ से कितनी संख्या में लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है.
स्वास्थ्य विभाग की आज जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमितों के तेरह नये मामले सामने आये। हालांकि कल देर रात्रि तक राज्य में संक्रमितों की संख्या में 16 और का इजाफा हो गया था जिन्हें मिलाकर आज की रिपोर्ट में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 303 तक पहुंच गयी। कल देर शाम तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 274 बतायी गयी थी।
देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,359 हो गयी जबकि इसके कारण जान गंवाने वालों की संख्या 3,435 पर पहुंच गयी।
उन्होंने कहा कि वे दूसरे राज्यों में ‘ऑनलाइन आर्डर’ पूरा करने और उसकी ‘होम डिलिवरी’ के लिये संबंधित राज्य सरकारों से भी बातचीत कर रही है।
प्रतिस्पर्धा आयोग को यह शिकायतें मिली थी कि ये कंपनियां बाजार में अपनी मजबूत स्थिति का दुरूपयोग कर बीटी कॉटन प्रौद्योगिकी के लिये अत्यधिक एवं अनुचित कीमत ले रही हैं।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बारात में दुल्हन के कोविड—19 से संक्रमित पाये जाने के बाद 35 बारातियों को पृथकवास कर दिया गया है. यह शादी शहर के जाटखेड़ी में 18 मई को हुई थी.
नवीनतम आव्रजन आंकड़े बृहस्पतिवार को यहां जारी किए गए।
उन्होंने इस बात का भरोसा जताया कि इस कदम से भारत पांच साल में वाहनों के विनिर्माण में दुनिया भर में अग्रणी बन सकता है।
सिंह ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अतिरिक्त व्यय के वित्त पोषण को लेकर केंद्र सरकार के पास रिजर्व बैंक के साथ विचार-विमर्श कर राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिये अतिरिक्त मुद्रा की छपाई समेत सभी विकल्प खुले होने चाहिए।
रेलू हवाई यात्रा किराया की उच्चतम सीमा नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के घोषणा करने के कुछ ही घंटों बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने टिकटों की दर की सात श्रेणियां जारी की, जिनमें किराये की निम्न और उच्च सीमा निर्धारित की गई है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीमा पर भारत की सभी गतिविधियां भारतीय क्षेत्र की ओर ही होती रही हैं और नयी दिल्ली ने सीमा प्रबंधन की दिशा में हमेशा अत्यंत जिम्मेदार रवैया अपनाया है। मंत्रालय ने इसके साथ ही कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।
रेगिस्तानी टिड्डियों को सबसे विनाशकारी प्रवासी कीट माना जाता है, जो अफ्रीका सहित विश्व के कई हिस्सों में खाद्य सुरक्षा के लिये एक गंभीर खतरा पेश कर रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व सचिव पूनिया को मधुबन पुलिस थाने में करनाल के एक निवासी की लिखित शिकायत के बाद बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम में छह लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें बिलासपुर जिले के चार श्रमिक तथा मुंगेली जिले के दो श्रमिक शामिल हैं।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले साल दिसंबर में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जामिया इलाके हिंसा के संबंध में 24 वर्षीय तान्हा को गिरफ्तार किये जाने के कुछ दिन बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।