CBSE Class 10 Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं. रुझानों और पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई अप्रैल के अंतिम सप्ताह से मई के मध्य के बीच नतीजे जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक किसी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है.
20 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य दांव पर
इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई थीं. देश भर और विदेशों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर 20 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे. वर्तमान में बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, डेटा संकलन और अंकों के मॉडरेशन (Moderation) पर ध्यान केंद्रित कर रहा है ताकि परिणामों में पूरी सटीकता सुनिश्चित की जा सके. यह भी पढ़े: CBSE Result 2026: जल्द खत्म होगा इंतजार, अप्रैल-मई के बीच घोषित हो सकते हैं सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं के नतीजे
इन वेबसाइटों पर देख सकेंगे अपना स्कोरकार्ड
रिजल्ट घोषित होने के बाद भारी ट्रैफिक को देखते हुए बोर्ड कई प्लेटफॉर्म सक्रिय करता है. छात्र निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टल्स के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे:
-
results.cbse.nic.in
-
cbseresults.nic.in
-
cbse.gov.in
इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. डिजिलॉकर पर उपलब्ध दस्तावेज कानूनी रूप से मान्य माने जाते हैं.
रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स
अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी तैयार रखनी होगी. इनमें शामिल हैं:
-
रोल नंबर (Roll Number)
-
स्कूल नंबर (School Number)
-
एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID)
पासिंग मार्क्स और मूल्यांकन के नियम
सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. इसमें थ्योरी (Theory) और आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) दोनों के अंक शामिल हैं. उदाहरण के लिए, 80 अंकों के थ्योरी पेपर में कम से कम 27 अंक और 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन में 7 अंक लाना जरूरी है.
पिछले वर्षों के रुझान
पिछले साल सीबीएसई ने 10वीं के परिणाम मई के मध्य में घोषित किए थे. 2026 में भी इसी तरह की समयसीमा की उम्मीद की जा रही है. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनाधिकारिक खबर पर भरोसा न करें और पुष्टि के लिए समय-समय पर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.













QuickLY