भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 60,963 नए मामले आए सामने, 24 घंटे में 834 लोगों की हुई मौत
भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 60,963 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 23 लाख के पार हो गई. देश में 16,39,599 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. आईसीएमआर के अनुसार, देश में 11 अगस्त तक कुल 2,60,15,297 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से मंगलवार को 7,33,449 नमूनों की जांच की गई.