देश की खबरें | विदेश सचिव ने बांग्लादेश यात्रा के दौरान कोविड स्थिति, सुरक्षा मुद्दों, बाड़बंदी पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला की इस सप्ताह हुई बांग्लादेश यात्रा के दौरान कोविड-19 महामारी से निपटने में सहयोग, सीमापार अपराध को रोकने के प्रयासों, बाड़बंदी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई तथा विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा के लिये एक उच्च स्तरीय तंत्र स्थापित करने के प्रस्ताव भी किया गया । विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।