जरुरी जानकारी | सीएनजी, पीएनजी की कीमतों में उछाल; मंत्रालय ने कहा, गैस खपत के नए आंकड़ों का इंतजार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू क्षेत्रों (फील्ड) से शहरी गैस वितरकों (सीजीडी) के लिए प्राकृतिक गैस का नया आवंटन बंद कर दिया है, जिससे सीएनजी और पीएनजी (पाइप के जरिये घरों में आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस) के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। हालांकि, मंत्रालय ने कहा है कि आवंटन रोका नहीं गया है और क्षेत्र को अधिक गैस देने से बिजली और उर्वरक जैसे क्षेत्रों के लिए आपूर्ति में कटौती करनी पड़ेगी।