फिल्म उद्योग में सफलता ‘पानी के अंदर अपनी सांस रोके रखने जैसी’ है: सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने कहा है कि फिल्म उद्योग में सफलता पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और यह ‘‘पानी के अंदर अपनी सांस रोके रखने’’ जैसी है.
मुंबई, 17 अप्रैल : अभिनेता सोनू सूद ने कहा है कि फिल्म उद्योग में सफलता पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और यह ‘‘पानी के अंदर अपनी सांस रोके रखने’’ जैसी है. सूद (48) ने कहा, ‘‘जब आप अभिनेता बनना चाहते हैं और मुंबई जैसे शहर में आते हैं तो आपको कई बार खारिज होने के लिए तैयार रहना होता है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘इंतजार असीमित होता है. उस वक्त आपको अपना अस्तित्व बचाए रखने और उन चुनौतियों का सामना करने की जरूरत होती है. आपको बस वहां रहना होता है, धैर्य के साथ, अपनी किस्मत चमकने का इंतजार करना होता है.’’ अभिनेता आजकल ‘एमटीवी रोडीज’ शो की मेजबानी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Ranbir-Alia Wedding: रणबीर-आलिया की शादी के बाद मां नीतू ने पति ऋषि कपूर को किया याद, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
सूद ने कहा कि 2020 के कोविड लॉकडाउन के दौरान जब उन्होंने शहरों से अपने मूल निवास की ओर पलायन कर रहे लोगों की मदद की थी, उस वक्त वह इस बात से अनजान थे कि वह अपने सामाजिक कार्य के लिए जाने जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

