देश की खबरें | मैंने ख़ुद योगी से मिलने की पहल नहीं की, उनके आमंत्रण पर ही मिलने गया : बृजभूषण शरण सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में हुई मुलाक़ात के एक दिन बाद मंगलवार को कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि उन्होंने खुद पहल नहीं की थी, बल्कि मुख्यमंत्री की ओर से मिलने का आमंत्रण मिलने के बाद ही वह लखनऊ गए थे।