एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सरपंच हत्याकांड मामले में मकोका अदालत ने वाल्मीक कराड की याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विशेष मकोका अदालत ने सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में मुख्य आरोपी वाल्मीक कराड की उसे आरोप मुक्त करने के अनुरोध वाली याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया और अगली सुनवाई चार अगस्त के लिए निर्धारित की।

देश की खबरें | सरपंच हत्याकांड मामले में मकोका अदालत ने वाल्मीक कराड की याचिका खारिज की

छत्रपति संभाजीनगर, 22 जुलाई विशेष मकोका अदालत ने सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में मुख्य आरोपी वाल्मीक कराड की उसे आरोप मुक्त करने के अनुरोध वाली याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया और अगली सुनवाई चार अगस्त के लिए निर्धारित की।

कराड के अधिवक्ता ने कहा कि आरोपमुक्त करने के आवेदन की अस्वीकृति को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है।

विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने पत्रकारों को बताया, ‘‘कराड ने भी जमानत याचिका दायर की है, जिसका राज्य सरकार विरोध करेगी।’’

उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में बीड की अदालत में एक मसौदा आरोपपत्र भी दाखिल किया गया है।

अदालत में मसौदा आरोप एक औपचारिक दस्तावेज होता है जो किसी आपराधिक मामले में किसी व्यक्ति के विरुद्ध लगाए गए विशिष्ट आरोपों का विवरण देता है।

निकम ने बताया, ‘‘अदालत ने कराड की आरोप मुक्त करने की याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद विष्णु चाटे और अन्य आरोपियों ने भी इसी तरह की याचिकाएं दायर कीं। अदालत चार अगस्त को अन्य आरोपियों के आरोप-पत्र मसौदे और आरोप मुक्त याचिकाओं पर फैसला करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).