देश की खबरें | अजनाला घटना: पंजाब पुलिस पर 'कायराना' तरीके से हमला किया गया, लेकिन हमने संयम से काम लिया: डीजीपी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा अजनाला में पुलिस थाने पर हमला करने के एक दिन बाद पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को एक ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था और पुलिसकर्मियों पर ‘कायरतापूर्ण’ तरीके से हमला किया था, जिसमें छह लोग घायल हो गए थे।