विदेश की खबरें | वन्यजीवों की सुरक्षा, संरक्षण के लिए चिड़ियाघरों और विश्वविद्यालयों को मिलकर काम करना चाहिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओंटारियो, 26 जून (द कन्वरसेशन) "चिड़ियाघर" शब्द जटिल है और अलग-अलग लोगों के लिए इसके अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ओंटारियो, 26 जून (द कन्वरसेशन) "चिड़ियाघर" शब्द जटिल है और अलग-अलग लोगों के लिए इसके अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं।

कुछ लोगों के लिए, चिड़ियाघर पशु कल्याण और वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध एक संगठन है जो अपने आगंतुकों को एक मजेदार और शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है। दूसरों के लिए, यह एक ऐसी जगह है जहां लोग खराब परिस्थितियों में रखे गए विदेशी जानवरों को देखने के लिए पैसा चुकाते हैं।

जू या चिड़ियाघर - जूलोजिकल गार्डन्स का संक्षिप्त रूप - चिड़ियाघर और एक्वैरियम दोनों को संदर्भित कर सकता है। एसोसिएशन ऑफ़ ज़ूज़ एंड एक्वेरियम (एजैडए) और यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ़ ज़ूज़ एंड एक्वेरिया जैसे निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त चिड़ियाघर लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण और उनकी संख्या बढ़ाने के प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

विश्व स्तर पर 70 करोड़ से अधिक आगंतुकों को संरक्षण शिक्षा प्राप्त करने और वन्यजीव संरक्षण पर 35 करोड़ अमरीकी डालर से अधिक खर्च करने के साथ, चिड़ियाघर प्रकृति संरक्षण और विश्व वन्यजीव कोष के बाद संरक्षण पहल में तीसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता हैं।

बहरहाल, कई चिड़ियाघरों में संरक्षण विज्ञान और इससे जुड़े क्षेत्रों के लिए और अधिक करने की क्षमता है। हम चेस्टर चिड़ियाघर, विक्टोरिया चिड़ियाघर और सैन डिएगो चिड़ियाघर वन्यजीव गठबंधन सहित वैश्विक पहुंच वाले चिड़ियाघरों के अभूतपूर्व कार्य में इस क्षमता को देखते हैं।

आधुनिक चिड़ियाघर

जैसे-जैसे सामाजिक मूल्य बदलते हैं, चिड़ियाघर भी उसी के अनुकूल जनता के साथ अपने सामाजिक अनुबंधों पर संवाद करना जारी रखते हैं। आज, आधुनिक चिड़ियाघर को न केवल अपने जानवरों की भलाई पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि संरक्षण पर इसके प्रभाव पर भी जोर देना चाहिए।

कनाडा में, कैलगरी चिड़ियाघर ने "वन्यजीव संरक्षण में कनाडा का अग्रणी" बनने की दृष्टि से वाइल्डर इंस्टीट्यूट की स्थापना की है। टोरंटो चिड़ियाघर का मिशन "विलुप्त होते प्राणियों के संरक्षण के लिए लोगों, जानवरों और संरक्षण विज्ञान को जोड़ना" है।

ये और अन्य उदाहरण, सहयोगात्मक अनुसंधान पर बढ़ते फोकस के साथ, कनाडा में चिड़ियाघरों द्वारा संरक्षण विज्ञान में निवेश की दिशा में निरंतर बदलाव को उजागर करते हैं।

चिड़ियाघर संरक्षण विज्ञान में अनुसंधान कैसे करते हैं?

जबकि कई चिड़ियाघरों में संरक्षण परियोजनाओं के लिए समर्पित कर्मचारी हैं, विश्वविद्यालयों के सहयोग से चिड़ियाघरों को संरक्षण विज्ञान में अपना योगदान बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

ऐतिहासिक रूप से, कनाडा और अन्य देशों में, चिड़ियाघरों से अधिकांश प्रकाशित शोध पशु चिकित्सा विज्ञान से संबंधित हैं, संरक्षण से नहीं। शैक्षणिक संस्थान संरक्षण विज्ञान में वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान कर सकते हैं, साथ ही फंडिंग तक पहुंच प्रदान कर सकते हैं जो अकेले चिड़ियाघरों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की गहन विज्ञान संचार आवश्यकताएं हैं जिनमें न केवल सहकर्मी-समीक्षित पत्रिकाओं में प्रकाशन शामिल है, बल्कि सम्मेलन प्रस्तुतियां, व्याख्यान और भी बहुत कुछ शामिल है।

जब चिड़ियाघर विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग करते हैं, तो उनके पास संरक्षण अनुसंधान के लिए धन की अधिक पहुंच होती है और वे संरक्षण चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और जनता के लिए सुलभ अनुसंधान का रास्ता तैयार करते हैं।

विश्वविद्यालयों में, स्नातक छात्रों के साथ-साथ पोस्ट-डॉक्टोरल शोधकर्ता अधिकांश शोध करते हैं, जिसकी देखरेख एक मेंटर-मेंटी रिश्ते के तहत एक प्रोफेसर द्वारा की जाती है। स्नातक छात्रों और उनके गुरुओं के साथ सहयोग करने से चिड़ियाघरों को किसी भी चल रही संरक्षण चुनौतियों का समाधान करने में मदद मिल सकती है।

एक मॉडल के रूप में रीन्यूजू

2016 में, दस शिक्षाविदों और चिड़ियाघर चिकित्सकों की हमारी टीम को चिड़ियाघर संरक्षण विज्ञान में स्नातक छात्रों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम, रिन्यूजू लॉन्च करने के लिए कनाडा के प्राकृतिक विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान परिषद (एनएसईआरसी) से धन प्राप्त हुआ।

हमने इसमें पूरे कनाडा से छह विश्वविद्यालयों और पांच चिड़ियाघरों को शामिल किया, जो मास्टर और पीएचडी छात्रों के साथ-साथ पोस्ट-डॉक्टरल शोधकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण और इंटर्नशिप प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का लक्ष्य विश्वविद्यालयों के साथ अंतर को पाटते हुए स्नातक छात्रों और उनके शोध को कनाडाई और अंतर्राष्ट्रीय चिड़ियाघरों में एकीकृत करना था।

इस कार्यक्रम के भाग के रूप में, स्नातक छात्रों ने चिड़ियाघरों के सहयोग से अपनी थीसिस परियोजनाओं का संचालन किया और उनकी सलाहकार समितियों में चिड़ियाघर के कर्मचारी थे।

हमने अपनी वार्षिक संगोष्ठी को कनाडा के मान्यता प्राप्त चिड़ियाघरों और एक्वैरियम की वार्षिक बैठक के साथ एकीकृत किया, जहां छात्रों ने संभावित भावी नियोक्ताओं के सामने अपना काम प्रस्तुत किया और चिड़ियाघर संरक्षण विज्ञान और चिड़ियाघरों के व्यवसाय के मुद्दों पर विशेषज्ञों की बातें सुनीं। फिर हमारे छात्रों ने चिड़ियाघर के दैनिक कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए चिड़ियाघरों में प्रशिक्षण लिया।

अंत में, हमारे पास एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम था जहां शिक्षाविदों और अभ्यासकर्ताओं ने चिड़ियाघर संरक्षण के सामने आने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए हमारे छात्रों से मुलाकात की। छात्रों ने चिड़ियाघर संरक्षण के विज्ञान के साथ-साथ चिड़ियाघरों के इतिहास और नैतिकता और संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में सीखा।

एक सफल कहानी

लेकिन क्या इसने काम किया? रीन्यूजू ने टोरंटो चिड़ियाघर, कैलगरी चिड़ियाघर, वैंकूवर एक्वेरियम, इंसेक्टेरियम डी मॉन्ट्रियल और विन्निपेग में असिनिबाइन पार्क चिड़ियाघर सहित चिड़ियाघरों के साथ काम करने वाले 26 शुरुआती कैरियर शोधकर्ताओं का समर्थन किया।

और इन छात्र शोधकर्ताओं ने पहले ही कई खोजें की हैं जो संरक्षण के काम में सहायक हो सकती हैं।

चिड़ियाघरों और विश्वविद्यालयों को एक साथ लाना

चिड़ियाघरों और विश्वविद्यालयों को एक साथ लाने में समय, ऊर्जा और पैसा लगता है। लेकिन संरक्षण के लाभ दूरगामी हैं। हम इन दो प्रकार के संस्थानों को जोड़ने के लिए तीन-आयामी दृष्टिकोण का सुझाव देते हैं।

अंत में, सहयोगी समझौतों, संयुक्त अनुसंधान नियुक्तियों और साझा सुविधाओं के साथ चिड़ियाघरों और विश्वविद्यालयों के बीच संबंधों को औपचारिक बनाने से इन संबंधों की स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड