एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ग्रोफर्स इंडिया को 15 करोड़ डॉलर का कर्ज देगी जोमैटो, मुकुंद फूड्स में खरीदेगी हिस्सेदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जोमैटो के निदेशक मंडल ने डिजिटल किराना कंपनी ग्रोफर्स इंडिया प्राइवेट लि. को 15 करोड़ डॉलर (करीब 1,145 करोड़ रुपये) का कर्ज देने को मंजूरी दे दी है। जोमैटो खाने-पीने के सामान का ऑनलाइन ऑर्डर देने और डिलिवरी का मंच है।

जरुरी जानकारी | ग्रोफर्स इंडिया को 15 करोड़ डॉलर का कर्ज देगी जोमैटो, मुकुंद फूड्स में खरीदेगी हिस्सेदारी

नयी दिल्ली, 15 मार्च जोमैटो के निदेशक मंडल ने डिजिटल किराना कंपनी ग्रोफर्स इंडिया प्राइवेट लि. को 15 करोड़ डॉलर (करीब 1,145 करोड़ रुपये) का कर्ज देने को मंजूरी दे दी है। जोमैटो खाने-पीने के सामान का ऑनलाइन ऑर्डर देने और डिलिवरी का मंच है।

जोमैटो ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी।

उसने यह भी कहा कि निदेशक मंडल ने फूड रोबोटिक्स और ऑटोमेशन कंपनी मुकुंद फूड्स प्राइवेट लि. में 16.66 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को भी मंजूरी दी है। कंपनी यह अधिग्रहण नकद 50 लाख डॉलर में करेगी।

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने कर्ज को लेकर शर्तों के लिये जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रबंधन को दी है। जोमैटो ने पिछले साल ग्रोफर्स में करीब नौ प्रतिशत हिस्सेदारी 10 करोड़ डॉलर (करीब 745 करोड़ रुपये) में खरीदी थी।

जोमैटो के अनुसार, ‘‘कर्ज पर ब्याज दर 12 प्रतिशत सालाना होगी...इस कर्ज से जीआईपीएल को अल्पकाल में पूंजी जरूरतों को पूरा करने का समर्थन मिलेगा। यह इस कारोबार में अगले दो साल में 40 करोड़ डॉलर के निवेश की हमारी योजना के अनुरूप है।’’

कंपनी ने यह भी कहा कि वह फूड रोबोटिक्स और ऑटोमेशन कंपनी मुकुंद फूड्स प्राइवेट लि. में 16.66 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी यह अधिग्रहण नकद 50 लाख डॉलर में करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2022 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).