एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दक्षिण पश्चिम दिल्ली में तेज रफ्तार वाहन ने जोमैटो के प्रतिनिधि को मारी टक्कर ; मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर सड़क पार करते समय ‘जोमैटो’ के एक प्रतिनिधि को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दक्षिण पश्चिम दिल्ली में तेज रफ्तार वाहन ने जोमैटो के प्रतिनिधि को मारी टक्कर ; मौत

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दक्षिण पश्चिम दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर सड़क पार करते समय ‘जोमैटो’ के एक प्रतिनिधि को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि मृतक की पहचान आर. के. पुरम निवासी हरेंद्र (27) के रूप में हुई है, जो भोजन पहुंचाने वाले ऐप जोमैटो के लिए काम करता था।

चौधरी ने कहा कि मुनिरका के निकट आउटर रिंग रोड पर एक दुर्घटना के बारे में तड़के करीब पौने तीन बजे सूचना मिली।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दुर्घटना उस वक्त हुई, जब हरेंद्र ने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी, एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसका चालक फौरन मौके से फरार हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि जोमैटो के प्रतिनिधि को घायल अवस्था में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में किशनगढ़ पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इस साल एक जनवरी से 15 सितंबर तक हुईं 3,894 सड़क दुर्घटनाओं में कुल 1,031 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).