खेल की खबरें | जिंबाब्वे ने पहले क्रिकेट टेस्ट में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑफ स्पिनर मेहदी हसन (50 रन पर पांच विकेट) ने मैच के चौथे दिन पांच विकेट चटकाकर बांग्लादेश को वापसी दिलाने की कोशिश की लेकिन जिंबाब्वे ने 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की जो 2021 के बाद उसकी पहली टेस्ट जीत है।
ऑफ स्पिनर मेहदी हसन (50 रन पर पांच विकेट) ने मैच के चौथे दिन पांच विकेट चटकाकर बांग्लादेश को वापसी दिलाने की कोशिश की लेकिन जिंबाब्वे ने 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की जो 2021 के बाद उसकी पहली टेस्ट जीत है।
बांग्लादेश की टीम चौथे दिन दूसरी पारी में चार विकेट पर 194 रन से आगे खेलने उतरी और 61 रन जोड़कर अपने बाकी बचे छह विकेट भी गंवा दिए। मुजुरबानी ने जिंबाब्वे की ओर से सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट चटकाने के रिकॉर्ड की बराबरी की और बांग्लादेश की दूसरी पारी को चौथे दिन जल्दी समेटने में अहम भूमिका निभाई।
बांग्लादेश के 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिंबाब्वे को बेनेट और बेन कुरेन (44) ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई।
मेहदी ने कुरेन को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।
बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम (70 रन पर दो विकेट) ने निक वेल्स (10) को पगबाधा किया।
बेनेट ने ताइजुल पर दो रन के साथ अर्धशतक पूरा किया।
मेहदी ने सीन विलियम्स (09) और बेनेट को लगातार ओवरों में आउट करके बांग्लादेश की जीत की उम्मीद जगाई लेकिन वेस्ले माधेवेरे ने कम होती रोशनी के बीच नाबाद 19 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

