एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | जेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध में अपने कर्तव्य निर्वहन से बचने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेलेंस्की और सेना प्रमुख ओलेक्संद्र स्यारस्की पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में उन सैनिकों से मिले, जिन्होंने हालिया महीनों में रूस के जोरदार हमलों का मुकाबला किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति, सामाजिक मुद्दों, नागरिकों की निकासी योजनाओं और स्थानीय आवासीय इकाइयों के पुनर्निर्माण पर भी चर्चा की।

विदेश की खबरें | जेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध में अपने कर्तव्य निर्वहन से बचने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जेलेंस्की और सेना प्रमुख ओलेक्संद्र स्यारस्की पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में उन सैनिकों से मिले, जिन्होंने हालिया महीनों में रूस के जोरदार हमलों का मुकाबला किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति, सामाजिक मुद्दों, नागरिकों की निकासी योजनाओं और स्थानीय आवासीय इकाइयों के पुनर्निर्माण पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कीव में वह उन अधिकारियों से बात करेंगे जिन्हें यहां और अग्रिम मोर्चे के निकटवर्ती इलाकों में होना चाहिए, जहां लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘मैं यह जानकर चकित हूं कि कुछ अधिकारी छह माह या इससे अधिक समय से यहां नहीं आये हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस बारे में गहन चर्चा की जाएगी और ‘‘मैं उन्हें उपयुक्त निर्देश दूंगा।’’

जेलेंस्की ने युद्ध के दौरान अग्रिम मोर्चे वाले इलाकों का अकसर दौरा किया है।

उन्होंने कहा कि दोनेत्स्क क्षेत्र की उनकी यात्रा का उद्देश्य ‘ज्वाइंट फोर्सेज कमान’ के नए कमांडर एंद्रिल हनातोव का परिचय कराना था।

हनातोव ने युरी सोदोल की जगह ली है, जो फरवरी 2023 से इस पद पर थे।

क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि जेलेंस्की के दौरे से पहले रूसी सैनिकों ने दोनेत्स्क के सेलीदोव शहर पर एक शक्तिशाली बम गिराया जिससे 34 आवासीय इकाइयों, छह बहुमंजिला इमारतों और प्रशासनिक भवनों को व्यापक नुकसान पहुंचा। हालांकि, इन हमलों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

क्षेत्र के प्रमुख वादिम फिलस्कीन ने कहा कि पिछले 24 घंटे में, रूसी सेना ने दोनेत्स्क क्षेत्र की 20 बस्तियों पर गोले दागे जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम नौ अन्य घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से करीब 250 लोगों को दोनेत्स्क क्षेत्र स्थित उनके घरों से हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).