जरुरी जानकारी | जी मीडिया कॉरपोरेशन का शुद्ध घाटा सितंबर तिमाही में बढ़कर 49.86 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया कंपनी जी मीडिया का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 49.86 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर मीडिया कंपनी जी मीडिया का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 49.86 करोड़ रुपये रहा है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 30.70 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेडएमसीएल) ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय 13.78 प्रतिशत घटकर 130.70 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 151.59 करोड़ रुपये थी।

जेडएमसीएल का कुल खर्च सितंबर तिमाही में 1.64 प्रतिशत बढ़कर 199.65 करोड़ हो गया।

जी मीडिया की कुल आमदनी भी सितंबर तिमाही में 13.43 प्रतिशत घटकर 133.12 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी की विज्ञापन आय 16.3 प्रतिशत घटकर सितंबर तिमाही में 119.22 करोड़ रुपये रही, जबकि ग्राहकों से होने वाली आय 26.7 प्रतिशत बढ़कर 11.43 करोड़ रुपये हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\