जरुरी जानकारी | जी एंटरटेनमेंट का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 93.41 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र की कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजिज लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले साल के मुकाबले घटकर 93.41 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, दो नवंबर मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र की कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजिज लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले साल के मुकाबले घटकर 93.41 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी देते हुये कहा कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसका मुनाफा 412.09 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़े | GST Compensation: जीएसटी मुआवजा: 16 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों को हस्तांतरित किए 6,000 करोड़ रूपए  .

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय भी एक साल पहले के 2,190.3 करोड़ रुपये से घटकर 1,760.61 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी ने कहा है कि कोविड- 19 की वजह से लगाये गये प्रतिबंधों का उसकी कारोबारी गतिविधियां प्रभावित हुई। उसके दूसरी तिमाही और 30 सितंबर को समाप्त पहली छमाही के परिणाम पर कोविड- 19 का असर रहा है। इसलिये कंपनी के तिमाही और छमाही परिणाम सही मायनों में पिछले साल की इसी अवधि के साथ तुलना योग्य नहीं हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव में खड़े 1,200 से अधिक उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है :एडीआर.

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजिज का अप्रैल से सितंबर अवधि का एकीकृत शुद्ध लाभ 122.69 करोड़ रुपये रहा जबकि इस दौरान उसकी कुल आय 3,099.02 करोड़ रुपये रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\