जरुरी जानकारी | जी एंटरटेनमेंट का पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर 118.10 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 118.10 करोड़ रुपये रहा है।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 118.10 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी का वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में मुनाफा 53.42 करोड़ रुपये रहा था।
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय 7.56 प्रतिशत बढ़कर 2,149.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,998.26 करोड़ रुपये थी।
अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च मामूली रूप से बढ़कर 1,941.12 करोड़ रुपये हो गया।
इस दौरान कंपनी की विज्ञापन आमदनी 3.14 प्रतिशत घटकर 911.34 करोड़ रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 940.91 करोड़ रुपये थी।
पहली तिमाही में कंपनी की ‘सब्सक्रिप्शन’ आय 8.78 प्रतिशत बढ़कर 987.19 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 907.49 करोड़ रुपये थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)