जरुरी जानकारी | जी एंटरटेनमेंट का एकीकृत शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 13.35 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 13.35 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 17 मई जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 13.35 करोड़ रुपये रहा।
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (जेडईईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 196.03 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।
आलोच्य तिमाही में एकीकृत कुल आय 2,185.29 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,126.35 करोड़ रुपये थी।
चौथी तिमाही में कुल खर्च 2,043.76 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,083.35 करोड़ रुपये था।
कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति इक्विटी शेयर पर एक रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)