लॉकडाउन की कठिनाइयां झेलते हुए अंतत: नवजात बच्ची के साथ गांव पहुंची जरीना

जरीना ने रविवार को बताया कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर बसे जिले के अपने नौरंगा गांव पहुंच चुकी है और अब पूरी तरह सामान्य है। दरअसल जरीना ने लॉकडाउन अवधि में ही एक बच्ची को जन्म दिया था।

जियो

बलिया, 24 मई अपनी नवजात बच्ची को लेकर हरियाणा से ट्रक में सवार होकर यहां स्थित अपने गांव के लिए चली एक महिला लॉकडाउन की कठिनाइयों को झेलते हुए अंतत: कामयाबी मिली।

जरीना ने रविवार को बताया कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर बसे जिले के अपने नौरंगा गांव पहुंच चुकी है और अब पूरी तरह सामान्य है। दरअसल जरीना ने लॉकडाउन अवधि में ही एक बच्ची को जन्म दिया था।

उसने बताया कि वह अपने पति जावेद और देवर अख्तर के साथ हरियाणा से ट्रक में बैठकर बैरिया थानाक्षेत्र के चिरइया मोड़ पर उतरी। उसके साथ उसकी दो साल की बेटी जोया और दस दिन पहले जन्मी उसकी दूसरी बच्ची थी।

जरीना बताया कि नवजात बच्ची लगातार रो रही थी लेकिन वह उसे चुप करा पाने में असमर्थ थी।

गांव के लिए साधन के इंतजार में सड़क किनारे बैठी जरीना ने पत्रकारों और स्थानीय लोगों को आपबीती सुनायी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे उसके गांव तक पहुंचाने में मदद की और अंतत: वह अपने घर पहुंचने में सफल रही ।

उसने बताया कि लॉकडाउन में ही 10 दिन पहले उसकी दूसरी बेटी का जन्म हुआ। वह अभी प्रसव पीड़ा से उबर भी नहीं सकी थी कि उसके पति ने जानकारी दी कि कम्पनी लॉकडाउन के कारण बन्द हो गयी है। पति से उसे जानकारी हुई कि कम्पनी में काम करने वाले मजदूरों ने किराये पर एक ट्रक किया है और सभी मजदूर ट्रक से ही गांव जा रहे हैं।

जरीना ने बताया कि उसका पति हरियाणा में टाइल्स बनाने वाली कम्पनी में काम करता था और कम्पनी बन्द होने के कारण आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई थी। हरियाणा में रह पाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था।

उसने बताया कि किसी तरह उसने और उसके पति ने तीन लोगों का ट्रक का सात हजार रुपये किराया दिया और ट्रक से यहां तक पहुंची और फिर स्थानीय लोगों की मदद से गांव तक पहुंच पाई।

सं अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड