विदेश की खबरें | जरदारी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के समक्ष कश्मीर मुद्दा उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के दौरे पर आए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बातचीत के दौरान कश्मीर मुद्दे को उठाया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, सात फरवरी चीन के दौरे पर आए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बातचीत के दौरान कश्मीर मुद्दे को उठाया।

वार्ता के दौरान दोनों देशों ने क्षेत्र में ‘‘रणनीतिक संतुलन’’ बनाए रखने में अपने रक्षा सहयोग के महत्व को दोहराया।

बृहस्पतिवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, ‘‘पाकिस्तानी पक्ष ने चीनी पक्ष को जम्मू कश्मीर की स्थिति के नवीनतम घटनाक्रम से अवगत कराया।’’

इसमें कहा गया, ‘‘चीनी पक्ष ने दोहराया कि जम्मू कश्मीर विवाद इतिहास की देन है और इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार उचित एवं शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए।’’

मंगलवार को पांच दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे जरदारी ने बुधवार को शी चिनफिंग से मुलाकात की थी।

रक्षा संबंधों पर संयुक्त वक्तव्य में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक रक्षा और सुरक्षा सहयोग क्षेत्र में शांति, स्थिरता और रणनीतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।’’

बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष संयुक्त प्रशिक्षण, अभ्यास और सैन्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड