देश की खबरें | युवराज ने संन्यास से वापसी करने का फैसला किया, बीसीसीआई को लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के अनुरोध पर संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के अनुरोध पर संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है।

विश्व कप 2011 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे युवराज ने पिछले साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़े | COVID-19: चेन्नई में कोरोना से ठीक हो चुके 10 लोग फिर मिले पॉजिटिव.

पीसीए सचिव पुनीत बाली पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 38 साल के युवराज से पंजाब क्रिकेट के फायदे के लिये संन्यास से वापसी करने की पेशकश की थी।

‘क्रिकबज’ से युवराज ने कहा, ‘‘शुरू में मैं इस पेशकश को स्वीकार करने के बारे में निश्चित नहीं था। ’’

यह भी पढ़े | JEE Main Result 2020: जेईई मेन्स का रिजल्ट जल्द होगा जारी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर दी जानकारी.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं घरेलू क्रिकेट खेलना बंद कर चुका था, हालांकि मैं दुनियाभर में अन्य घरेलू फ्रेंचाइजी लीग में खेलना जारी रखना चाहता था, अगर मुझे बीसीसीआई से अनुमति मिल जाती। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं मिस्टर बाली के अनुरोध की अनदेखी नहीं कर सका। मैंने इस पर काफी सोच विचार किया, करीब से तीन से चार हफ्तों तक और यह लगभग ऐसा ही था कि अंत में मुझे सोचा समझा फैसला लेने की जरूरत नहीं थी। ’’

पंजाब की युवा चौकड़ी शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और अनमोलप्रीत सिंह के साथ पिछले कुछ महीनों में नेट पर काम करते हुए युवराज को इस खेल के प्रति प्रेरणा और प्यार फिर महसूस हुए ।

बाली ने पीटीआई से कहा कि युवराज ने इस संबंध में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को लिखा है। उन्होंने खुलासा किया, ‘‘मैं जानता हूं कि उसने संन्यास से वापसी करने के लिये बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को एक पत्र लिखा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उसे टीम में चाहते हैं और वह जिस तरह से युवा लड़कों के मेंटर रहे हैं, वह शानदार है। मैंने उनसे कहा कि कृपया अपनी जिंदगी का कम से कम एक और साल पंजाब क्रिकेट को दे दो। ’’

बाली ने कहा, ‘‘पंजाब क्रिकेट को उसकी जरूरत है। बतौर खिलाड़ी और मेंटर उसमें अभी देने के लिये काफी कुछ है। मैं जानता हूं कि दो हफ्ते पहले उसने दादा को लिखा है। इसका जवाब भी अब तक आ गया होगा। ’’

युवराज की मां शबनम सिंह ने कहा कि उसमें अब भी खेल के प्रति जुनून बरकरार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह दो दिन में दुबई से वापस आ रहा है और फिर हम इसके बारे में लंबी बातचीत करेंगे। आप जो सुन रहे हैं, वो सच ही होगा। ’’

मंगलवार को खबर आयी थी कि वह बिग बैश लीग में खेलना चाहते हैं और क्रिकेट आस्ट्रेलिया उनके लिये एक टीम ढूंढने की कोशिश कर रहा है।

बीसीसीआई के नियमों के अनुसार केवल संन्यास लेने वाले क्रिकेटर ही विदेशी लीग में खेल सकते हैं।

युवराज के पिता योगराज सिंह ने कहा, ‘‘वह 20 साल के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के बाद पिछले साल रिटायर हुआ और यह उसका निजी फैसला था जिसमें मैंने हस्तक्षेप नहीं किया। लेकिन तब भी मुझे लगा कि उसे संन्यास नहीं लेना चाहिए था। ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह हमेशा देता ही आया है । ऐसे समय में भी चिलचिलाती धूप में वह शुभमन, प्रभ और अभिषेक को रोज पांच घंटे ट्रेनिंग करा रहा है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mother's Day 2026: मदर्स डे पर राहुल गांधी का मां सोनिया गांधी को लेकर इमोशनल पोस्ट, 'मां को बताया पहली शिक्षक और मित्र'

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Preview: रायपुर स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Kerala Lottery Result Today: केरल लॉटरी समृद्धि SM-54 का रिजल्ट आज 3 बजे होगा जारी, विजेताओं की सूची यहां देखें लाइव