देश की खबरें | युवराज ने युजवेंद्र चहल के खिलाफ जातिगत टिप्पणी के लिये माफी मांगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक चैट के दौरान युजवेंद्र चहल के खिलाफ जातिगत टिप्पणी के लिये माफी मांगते हुए कहा है कि उन्होंने ‘अनजाने’ में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई ।
नयी दिल्ली, पांच जून भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक चैट के दौरान युजवेंद्र चहल के खिलाफ जातिगत टिप्पणी के लिये माफी मांगते हुए कहा है कि उन्होंने ‘अनजाने’ में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई ।
भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ लाइव इंस्टाचैट में युवराज ने चहल के बारे में अपमानजनक बात कही थी । वह सोशल मीडिया पर चहल की नियमित पोस्ट के बारे में कह रहे थे ।
यह भी पढ़े | पंजाब सरकार ने दी 8 जून से धार्मिक स्थान खोलने की इजाजत, नियमों का करना होगा पालन.
हिसार के एक वकील ने विश्व कप में भारत की जीत के सूत्रधार रहे युवराज के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी जिसके बाद युवराज को ट्विटर पर माफी मांगनी पड़ी ।
उन्होंने लिखा ,‘‘ मैं समझ सकता हूं कि अपने दोस्तों से बातचीत के दौरान मुझे गलत समझा गया जो अवांछित था । एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर किसी की भावनाओं को गैर इरादतन ठेस पहुंचाई है तो मैं माफी मांगता हूं ।’’
भारत के लिये 304 वनडे, 58 टी20 और 40 टेस्ट खेल चुके युवराज ने कहा कि वह कभी किसी तरह के पक्षपात में भरोसा नहीं करते हैं ।
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं कभी जाति, रंग, वर्ण , लिंग के आधार पर पक्षपात में यकीन नहीं करता । मैने अपना जीवन लोगों की भलाई को दिया है और आगे भी दूंगा । मेरा मानना है कि हमें सभी का सम्मान करना चाहिये । भारत और भारतीयों के लिये मेरा प्यार असीम है ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)