देश की खबरें | वाईएसआर के बागी सांसद ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाईएसआर कांग्रेस के बागी लोकसभा सदस्य के रघु रामकृष्ण राजू ने पार्टी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब बृहस्पतिवार को दे दिया।

अमरावती, 25 जून वाईएसआर कांग्रेस के बागी लोकसभा सदस्य के रघु रामकृष्ण राजू ने पार्टी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब बृहस्पतिवार को दे दिया।

उन्हें पार्टी लाइन से हटकर रूख अख्तियार करने के लिए नोटिस दिया गया था।

यह भी पढ़े | हैदराबाद में 12 वर्षीय लड़की के यौन शोषण के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार.

अपने जवाब में राजू ने पार्टी महासचिव वी विजय रेड्डी की स्थिति पर सवाल उठाया और लोगों को गुमराह करने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी।

सांसद ने पूछा कि कानून के तहत क्या पार्टी में अनुशासनात्मक समिति गठित की गई है और कहा कि वह नोटिस का जवाब तभी देंगे जब समिति का अस्तित्व स्थापित होगा।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने हैरानी जताई कि रेड्डी कैसे खुद को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बता सकते हैं, जबकि वाईएसआरसी को राज्य पार्टी के तौर पर मान्यता मिली हुई है।

भाषी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\