देश की खबरें | वाईएसआर कांग्रेस सांसद रघुराम कृष्ण राजू ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाईएसआर कांग्रेस के सांसद के रघुराम कृष्ण राजू ने शनिवार को भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।
नयी दिल्ली, 18 जुलाई वाईएसआर कांग्रेस के सांसद के रघुराम कृष्ण राजू ने शनिवार को भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।
सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | गुजरात के ढोलका तहसील में बड़ा हादसा, रासायनिक कचरे से निकली जहरीली गैस, 4 लोगों ने तोड़ा दम.
उनकी पार्टी ने कुछ दिन पहले ही उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने की मांग की है।
इस महीने की शुरुआत में वाईएसआर कांग्रेस के सांसदों ने अपने संसदीय दल के नेता वी विजयसाई रेड्डी की अगुवाई में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष याचिका दायर कर राजू को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया था।
यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 8,348 नए मरीज पाए गए,144 की मौत: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राजू ने आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा तेलुगु माध्यम वाले सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदलने के प्रयास का विरोध किया था। इसके बाद उनके और उनकी पार्टी के बीच मतभेद उभर कर सामने आए।
सूत्रों ने कहा कि राजू ने शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव से मुलाकात की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)