एजेंसी न्यूज

पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह के खिलाफ अपमाजनजनक सामग्री पोस्ट करने पर यूट्यूबर गिरफ्तार

पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में यूट्यूब आधारित समाचार पोर्टल के मालिक को यहां गिरफ्तार किया गया.

पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह के खिलाफ अपमाजनजनक सामग्री पोस्ट करने पर यूट्यूबर गिरफ्तार
VK Singh (img: tw)

गाजियाबाद, 1 अक्टूबर : पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में यूट्यूब आधारित समाचार पोर्टल के मालिक को यहां गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद के पूर्व लोकसभा सदस्य सिंह द्वारा रविवार शाम शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद कविनगर थाने के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया.

अधिकारी ने बताया कि मामले में समाचार पोर्टल के प्रधान संपादक रण सिंह और शहर के लोहा व्यापारी आनंद प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर सिंह के बारे में झूठा दावा किया था. यूट्यूब चैनल ने कथित तौर पर अपुष्ट दावे किए थे. उसने कहा था कि सिंह अपने आवास का किराया देने में विफल रहे. यह भी पढ़ें : Rajinikanth Hospitalized: सुपरस्टार रजनीकांत हार्ट संबंधी सर्जरी के लिए चेन्नई अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर!

अपनी शिकायत में सिंह ने पोस्ट को ‘निराधार’ बताया तथा कहा कि इसमें तथ्यों का अभाव है. पुलिस उपायुक्त (नगर) राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).