विदेश की खबरें | यूट्यूब ने कम से कम एक हफ्ते के लिए ट्रम्प के चैनल को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूट्यूब ने एक ट्वीट में कहा कि उसने नई सामग्री अपलोड होने के बाद ट्रम्प के चैनल को निलंबित कर दिया, जिसने उसकी नीतियों का उल्लंघन किया है। बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कौन से वीडियो पर सवाल खड़ा किया गया है या उसने किस तरह से उसकी नीतियों का उल्लंघन किया है।

यूट्यूब ने एक ट्वीट में कहा कि उसने नई सामग्री अपलोड होने के बाद ट्रम्प के चैनल को निलंबित कर दिया, जिसने उसकी नीतियों का उल्लंघन किया है। बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कौन से वीडियो पर सवाल खड़ा किया गया है या उसने किस तरह से उसकी नीतियों का उल्लंघन किया है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रम्प के समर्थकों ने हमला किया था जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की जीत को प्रमाणित करने की प्रक्रिया बाधित हुई थी।

इस घटना के बाद अब तक फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया मंचों ने ट्रम्प के अकाउंट को निलंबित कर दिया है।

यूट्यब ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, "सामग्री की समीक्षा के बाद और हिंसा की आशंका को लेकर जारी चिंताओं के मद्देनजर, हमने अपनी नीतियों का उल्लंघन करने पर डोनाल्ड जे ट्रम्प के चैनल पर अपलोड की गई नई सामग्री हटा दी।"

एपी कृष्ण नरेश शाहिद

शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\