खेल की खबरें | युवा विश्व कप: भारत के कैडेट तीरंदाजों ने टीम स्पर्धा में सूपड़ा साफ किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तीरंदाजों ने शनिवार को यहां कंपाउंड वर्ग में तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर युवा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
रॉक्लॉ, 14 अगस्त भारतीय तीरंदाजों ने शनिवार को यहां कंपाउंड वर्ग में तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर युवा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
एशिया की मजबूत मानी जाने वाली कोरिया और चीन की अनुपस्थिति में भारतीय तीरंदाजों की टीम अंडर -18 (कैडेट) वर्ग में दबदबा कायम करते हुए पुरुष, महिला और मिश्रित जोड़ी वर्ग में विश्व चैंपियन बनकर उभरीं।
क्वालीफिकेशन दौर में विश्व रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर रहने वाली प्रिया गुर्जर को व्यक्तिगत स्पर्धा में सेलीन रोड्रिग्ज से तीन अंकों (136-139) से हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
परनीत कौर ने ग्रेट ब्रिटेन की हैली बोल्टन को 140-135 से हराकर कांस्य पदक जीता।
प्रिया, परनीत और रिधु सेंथिल कुमार की महिला टीम ने रैंकिंग चरण में संयुक्त रूप से 2067 अंकों के साथ पिछले रिकॉर्ड में 22 अंक का सुधार किया।
इस टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में तुर्की को 228-216 अंकों से मात दी।
कुशल दलाल, साहिल चौधरी और नितिन अपार की पुरुष टीम ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका को 233-231 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
फाइनल के तीसरे चरण में भारतीय तीरंदाजों ने 10 अंकों के पांच निशाने लगाये जिससे उन्होंने अमेरिका पर बढ़त कायम की।
इसके बाद प्रिया और दलाल की मिश्रित वर्ग की शीर्ष वरीय जोड़ी ने कैडेट टीम स्पर्धा में अमेरिका को 155-152 से हराकर देश के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)