एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जयपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के पालड़ी मीणा इलाके में रविवार देर रात 22 साल के एक युवक की पुरानी रंजिश के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जयपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या

जयपुर, 21 जुलाई जयपुर के पालड़ी मीणा इलाके में रविवार देर रात 22 साल के एक युवक की पुरानी रंजिश के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनस ने विपिन के सीने में चाकू से वार किए जिसके बाद विपिन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना विपिन के घर के पास हुई।

उसने बताया कि आरोपी एवं पीड़ित के बीच पुरानी रंजिश थी।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात अनस और उसके दोस्तों ने विपिन को उसके घर के पास पकड़ लिया।

उसने बताया कि दोनों के बीच बहस हुई और इसी दौरान अनस ने विपिन पर चाकू से वार किए।

उसने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).