देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर जिले के एक गांव में 26 वर्षीय युवक की हथियारबंद लोगों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सुलतानपुर (उप्र), चार अप्रैल सुलतानपुर जिले के एक गांव में 26 वर्षीय युवक की हथियारबंद लोगों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव के पास की है जब गांव का ही निवासी राकेश विश्वकर्मा भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था।
उसने बताया कि घर से कुछ ही दूर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हथियारबंद लोगों ने विश्वकर्मा को गोली मार दी।
परिजन तथा अन्य ग्रामीणों ने उसे तत्काल कादीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान विश्वकर्मा ने दम तोड़ दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और प्रथम दृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत होता है।
उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा पर भी कई मामले दर्ज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

